allahabadhighcourt.in Allahabad High Court Case Status | इलाहाबाद हाई कोर्ट केस स्टेटस कैसे देखे?

दोस्तों, आजकल अपराध इतने बढ़ गए है की कोर्ट में फाइलो की लाइन लगी पड़ी है। जब लोअर कोर्ट से आदमी को इन्साफ नहीं मिलता है या आदमी लोअर कोर्ट के फैसले से नाखुश होता है तो वो हाई कोर्ट का रुख करता है। जिन लोगो के Allahabad High Court में केस चल रहे है तो वो लोग अपने वकील को बार बार फ़ोन करके पूछते है की मेरे केस की अगली डेट क्या है? या मेरे केस का क्या स्टेटस चल रहा है? अब जमाना डिजिटल का आ गया है। अब आपको अपने केस का स्टेटस जानने के लिए अपने वकील पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अब आप अपने केस का स्टेटस घर बैठे चेक कर सकते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इलाहाबाद हाई कोर्ट का कोर्ट स्टेटस (Allahabad High Court Case Status in Hindi) कैसे देखे? मेरा प्रयास आपको Step by Step बताने का रहेगा।

allahabad high court case status
allahabad high court case status

Allahabad High Court Case Status in Hindi – इलाहाबाद हाई कोर्ट केस स्टेटस कैसे देखे?

सबसे पहले ये जान लेते है की हम Allahabad High Court Case Status क्यों चेक करे? हमे इसकी क्या आवश्यकता है? तो इसके लिए मैं बताना चाहूंगा की केस आपका है अगर आप ही अपने केस में अपडेट नहीं रहोगे तो कौन रहेगा? इसके लिए मैंने कुछ पॉइंट लिखे है जो कुछ इस प्रकार है।

  1. अपने केस की जानकारी: आपको अपने केस का स्टेटस जानना बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्टेटस की जांच से आपको यह पता चलता है कि कहां तक आपकी मामले की प्रक्रिया पहुँची है और क्या आपको अगले कदम की आवश्यकता है।
  2. निर्णयों की जानकारी: स्टेटस चेक करने से आपको यह पता चलता है कि कोर्ट ने आपके मामले के संबंध में कौन-सा निर्णय दिया है। यह आपको यह जानने में मदद करता है कि आपके पक्ष में है या फिर आपको अपील करने की आवश्यकता है।
  3. कानूनी अदालत की तिथियाँ: स्टेटस की जांच से आपको अपने मामले की तिथियों की जानकारी मिलती है। जिससे आपको ये पता रहेगा की मेरे केस में अगली तारीख क्या लगी है।
  4. नवीनतम अपडेट: स्टेटस की नियमित जांच से आप अपने केस में अपडेट रहेंगे।
See also  Two Finger Test Kya Hai? - What is Two Finger Test? - Two Finger Test Kaise Hota Hai?

मैं आपको बताना चाहूंगा की Allahabad High Court Case Status चेक करने के लिए आपके पास क्या होना चाहिए? मतलब आप इलाहाबाद हाई कोर्ट केस स्टेटस किन तरीके से चेक कर सकते है?

  • Search by Case Number
  • Search by Case Filing/Efiling Diary Number
  • Search Pending Case by Year & Number
  • Search by Party Name
  • Search Complain Cases by Party Name
  • Search C.B.I. Cases by Party Name
  • Search by Crime/ST Number
  • Advocate’s Case(s) Listed – Date Wise
  • Advocate’s Case(s) Details

अब बात करते है इलाहाबाद हाई कोर्ट केस स्टेटस कैसे देखे? इसको मैं बिल्कुल आसान भाषा और स्क्रीन शॉट के साथ बातयूंगा जिससे आप अपने मोबाइल या लैपटॉप में बड़ी आसानी से देख सकते है।

स्टेप 1 :- सबसे पहले आपको इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://allahabadhighcourt.in/ पर विजिट करना होगा। वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने इलाहाबाद हाई कोर्ट की वेबसाइट का होम पेज शो होगा। होम पेज ओपन होने के बाद आपको Status Reports का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

allahabad high court case status

स्टेप 2 :- Status Reports के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको दूसरा पेज शो होगा उस पेज पर आपको Case Status Allahabad पर क्लिक करना होगा।

allahabad high court case status in hindi

स्टेप 3 :- Case Status Allahabad पर क्लिक करने के बाद आपको सर्च के ऑप्शन मिलेंगे इनमे से आपको कोई एक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

allahabad high court

स्टेप 4 :- मान लेते है आपने Search by Case Number पर क्लिक किया। जैसे ही आप Search by Case Number पर क्लिक करते है आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा। जिसमे 4 फील्ड दिखाई देंगे। अब आपको पहला फील्ड केस टाइप चूज़ करना होगा। उसके बाद आपको अपने केस का नंबर एंटर करना होगा। फिर ईयर भरना होगा। उसके बाद कैप्चा भरके GO बटन पर क्लिक करना होगा आपके केस की स्थिति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

See also  साइबर क्राइम क्या है? (Cyber Crime Kya Hai)- साइबर क्राइम से खुद को कैसे बचाएं?

allahabad high court case status- step4

Allahabad High Court Case Status by Crime No –

अब मैं आपको Allahabad High Court Case Status by Crime No से सर्च करके बताता हूँ।

स्टेप 1 :- आपको Search by Crime/ST Number पर क्लिक करना होगा।

allahabad high court case status by crime no- step1

स्टेप 2 :- उसके बाद नया पेज ओपन होगा उसमे कुछ फील्ड दिखाई देंगे। सबसे पहला फील्ड Search by Crime/ST Number में आपको Crime Number सेलेक्ट करना होगा फिर आपको Crime/ST Number दर्ज करना होगा। उसके बाद ईयर दर्ज करना होगा फिर आपको डिस्ट्रिक्ट और पुलिस स्टेशन सेलेक्ट करना होगा। फिर आप कैप्चा दर्ज करके GO बटन पर क्लिक करना होगा आपके केस की स्थिति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

allahabad high court case status by crime no- step2

Allahabad High Court Case Status by Party Name-

अब मैं आपको Allahabad High Court Case Status by Party Name से सर्च करके बताता हूँ। सबसे पहले आपको Search by Party Name पर क्लिक करना होगा। उसके नया पेज ओपन होगा उसमे कुछ फील्ड दिखाई देंगे। सबसे पहला फील्ड Party Type में आपको Petitioner, Respondent, Both में से एक सेलेक्ट करना होगा याद रहे Petitioner या Respondent में से जो भी सेलेक्ट करते हो तो उसी का नाम देना होगा। अगर Both सेलेक्ट करते हो तो दोनों में से किसी का भी नाम दे सकते हो। फिर आपको Party Name देना होगा। उसके बाद ईयर दर्ज करना होगा। फिर आपको डिस्ट्रिक्ट और कैप्चा दर्ज करके GO बटन पर क्लिक करना होगा आपके केस की स्थिति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

allahabad high court case status by party name

Allahabad High Court Case Status (FAQ)-

उत्तर:- आप इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “मामले की स्थिति” या “केस स्थिति” जैसा विकल्प चुनकर मामले की वर्तमान स्थिति जान सकते हैं।

See also  सीमा हैदर के साथ क्या होगा जानिए भारतीय कानून?

उत्तर:- मामले की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने से आपको आपके मामले की प्रगति, न्यायिक निर्णय, और आगे की प्रक्रिया की जानकारी मिलती है।

उत्तर:- मामले की स्थिति जांचने के लिए किसी शुल्क की आवश्यकता नहीं होती है। इसका मतलब है कि आप इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिना किसी शुल्क के मामले की स्थिति जांच सकते हैं।

उत्तर:- आमतौर पर, यह कुछ ही मिनटों में पूरा हो सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion):

इलाहाबाद हाई कोर्ट के स्टेटस की जांच करना आपके मामले की प्रगति और न्यायिक निर्णय की जानकारी प्राप्त करने में महत्वपूर्ण है। यह आपको आपके केस की देखभाल में मदद करता है।

आशा करता हूँ की मेरे दुबारा दी गयी जानकारी आपको समझ में आ गयी होगी। मैंने step by step और स्क्रीन शॉट के साथ आपके समक्ष Allahabad High Court Case Status चेक कैसे करते है? की जानकारी साझा की है। अगर अब भी आप के कोई डाउट है तो आप बेहिजक मुझे कमेंट करके पूछ सकते हैं। मुझे आंसर देने में ख़ुशी होगी।

4.1/5 - (15 votes)
Share on:

Leave a comment