Bare Act in Hindi | बेयर एक्ट क्या है? | Bare Act Meaning | Bare Acts For AIBE

Rate this post

Bare Act in Hindi :- दोस्तों, आज के आर्टिकल में आपको बताएंगे कि बेयर एक्ट क्या है? Bare Act Meaning? Bare Act पढ़ने से आपको क्या फ़ायदा होगा? और Bare Act को पढ़ने का सही तरीका क्या है? कानून की पढाई करने आये नए छात्रों के लिए Bare Act को समझना बहुत जरुरी है। इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े।

Bare Act in Hindi, Bare Act Meaning, बेयर एक्ट क्या है?, Bare Act Kaise Yaad Kare, Bare Acts For AIBE

Bare Act in Hindi – Bare Act Meaning – बेयर एक्ट क्या है?

बेयर एक्ट एक कानूनी किताब का नाम है। जिसमे केवल संसद द्वारा बनाया गया अधिनियम होता है। भारत में नए लॉ को बनाने या उसमे कोई चेंज करने का अधिकार संसद और राज्य के विधानमंडल को है। अधिनियम को ही कानून कहा जाता है। जब कोई नया कानून या उसमे कुछ चेंज करने के लिए संसद में बिल लाया जाता है, तो उस बिल को संसद में पास कराया जाता है। जैसे ही बिल संसद के दोनों सदनों में पास हो जाता है, तब उस बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। क्योंकि उस बिल को राष्ट्रपति से भी पास कराना होता है। संसद से आने वाले बिल को जब राष्ट्रपति पास कर देता है, तब वह अधिनियम बन जाता है। फिर इसको अलग अलग पब्लिकेशन के दुवारा एक किताब बनाकर पब्लिश कर दिया जाता है। इस किताब को ही बेयर एक्ट बोला जाता है। जो संसद दुबारा शब्द दिए जाते है, वो ही शब्द पब्लिशर को किताब में लिखने होते है। पब्लिशर को अपनी तरफ से कोई भी अतरिक्त शब्द या उधारण को जोड़ने का अधिकार नहीं होता है।


Also Read – Types of Court in India? | भारत में न्यायालयों के प्रकार? | कोर्ट कितने प्रकार के होते है?


अधिनियम के भी अपने अलग अलग अध्याय होते है। अधिनियम को अलग अलग अध्याय में इसलिए रखा जाता है, ताकि उसे पढ़ने में आसानी हो। अगर ऐसा नहीं होगा, तो सब आपस में मिले रहेंगे और उनको पढ़ने या समझने में काफी दिक्कत आएगी और भ्रम भी पैदा हो सकता है। इसलिए अधिनियम को अलग अलग अध्याय में रखा गया है। अधिनियम को अंग्रेजी में Act बोला जाता है। इन्ही अधिनियमो से मिलकर कानून बना है। देश और राज्य के सभी कानून इन अधिनियमों से बने है।


Also Read – कोर्ट में पेशी पर हाजिर न होने पर क्या होता है?


Bare Act पढ़ने से आपको क्या फ़ायदा होगा?

दोस्तों अब बात आती है, कि हम इनको क्यों पढ़े? हमें क्या ज़रूरत है? इसको पढ़ने से हमे क्या फ़ायदा होने वाला है? इसके लिए मैं आपको बताना चाहूँगा, कि सभी लॉ एक्ट बुक्स की तुलना में ये बुक सस्ती होती हैं। और कम्पटीशन एक्साम्स में भी Bare Act से बहुत ज़्यादा सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए यदि आप जुडिशल एक्साम्स की तैयारी कर रहे हैं या किसी भी कोर्ट में स्पेशलिस्ट बनना चाहते हैं, तो आपको Bare Act किताब से पढ़ना चाहिए। एक बात और कहना चाहूँगा कि Bare Act किताब खरीदते समय आपको एक विशेष ध्यान रखना है, कि सदैव Bare Act का संस्करण ही खरीदे। उसमें एक लैंग्वेज इंग्लिश होगी और दूसरी अपनी पसंद की लैंग्वेज देख सकते है। जिससे आपको समझने में आसानी होगी।


Also Read – पुलिस कितने समय में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करती है?


Bare Act को हमे कैसे पढ़ना चाहिए?

Bare Act की लैंग्वेज बहुत कठिन होती है इसलिए हो सकता है, कि आपको स्टार्टिंग में कुछ दिन Bare Act पढ़ने पर कुछ समझ में नहीं आए। इसलिए आपको परेशान नहीं होना है। इसको बारीकी से समझें कभी भी Sentence wise नहीं पड़ना चाहिए। क्योंकि कभी-कभी एक sentence बहुत सारी लाइन्स में चला जाता है। जिससे आपको पूरे sentence को एक साथ समझना कठिन हो जाता है। Bare Act को सदैव एक-एक लाइन करके पढ़ना और समझना चाहिए।


Also Read – Court Se Certified Copy Kaise Nikale? | “How to Get Certified Copy From Court?”


Bare Act को पढ़ने के लिए तीन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

  1. पहली बात :- आपको बहुत ही बारीकी से समझना है। मतलब जो आप पढ़ रहे हैं, उसको पहले अच्छे से समझें।
  2. दूसरी बात :- उसको अपने आप में धारण कीजिए, कि यह हमारे साथ हो तो उसका अर्थ क्या होगा।
  3. तीसरी बात :- आपको प्रक्टिकली यूज़ करने की कोशिश करना है। अर्थात कोई भी सेक्शन पढ़ने के बाद उनके बारे में प्रक्टिकली विचार करना होगा। तभी उन्हें याद रखा जा सकता है, अन्यथा नहीं।

Also Read – How to Get Bail in Pocso Act? | Pocso Act में जमानत कैसे मिलेगी?


FAQs:- (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

बेयर एक्ट एक कानूनी किताब का नाम है। जिसमे केवल संसद द्वारा बनाया गया अधिनियम होता है। भारत में नए लॉ को बनाने या उसमे कोई चेंज करने का अधिकार संसद और राज्य के विधानमंडल को है। अधिनियम को ही कानून कहा जाता है।

इसको बारीकी से समझें कभी भी Sentence wise नहीं पड़ना चाहिए। क्योंकि कभी-कभी एक sentence बहुत सारी लाइन्स में चला जाता है। जिससे आपको पूरे sentence को एक साथ समझना कठिन हो जाता है। Bare Act को सदैव एक-एक लाइन करके पढ़ना और समझना चाहिए।

निष्कर्ष:

मैंने “Bare Act in Hindi – बेयर एक्ट क्या है? – Bare Act Meaning – Bare Acts For AIBE” के बारे में बताया है। अगर आपकी कोई भी क्वेरी या वेबसाइट पर अपलोड हुए जजमेंट को PDF में चाहते है, तो आप हमसे ईमेल के दुबारा संपर्क कर सकते है। आपको Contact पेज पर Email ID ओर Contact फॉर्म मिलेगा आप कांटेक्ट फॉर्म भी Fill करके हमसे बात कर सकते है।

Also Read – IPC Section 7 in Hindi – धारा 7 क्या है?

Also Read – IPC Section 6 in Hindi – धारा 6 क्या है?

Also Read – IPC Section 5 in Hindi – धारा 5 क्या है ?

Also Read – IPC Section 4 in Hindi – धारा 4 क्या है ?

Also Read – IPC Section 3 in Hindi – धारा 3 क्या है ?

Also Read – IPC Section 2 in Hindi – धारा 2 क्या है ?

Also Read – IPC Section 1 in Hindi – धारा 1 क्या है ?

Also Read – How to Fight False IPC 406?

Also Read – 498a judgement in favour of husband

Also Read – Section 498A IPC in Hindi

Also Read – Domestic Violence in Hindi

Also Read – 406 IPC in hindi

Leave a Comment